headlines

    08:06 AM

WHAT’S HOT NOW

ads header

Business

    Search This Blog

    Zoseme.com. Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

    Life & style

      Games

        Sports

          » »Unlabelled » Tahiyatul Wazu Ki Namaz Ka Tarika, Niyat, Rakat
          Zoseme

          आज यहां आप Tahiyatul Wazu Ki Namaz Ka Tarika बहुत ही आसानी से जानेंगे क्योंकी हमने यहां पर तहिय्यतुल वजू की नमाज पढ़ने का सही तरीक़ा, नियत, रकात सभी चीजें बहुत ही स्पष्ट और आसान लफ़्ज़ों में बताया है।


          इसे पढ़ने के बाद आप बहुत ही आसानी तहिय्यतुल वजू की नमाज अदा कर पाएंगे फिर इसके बाद आपको कहीं पर भी तहिय्यतुल वजू की नमाज का तरीका ढूंढनी नहीं पड़ेगी इसीलिए आप यहां पे पुरा ध्यान से पढ़ें।

          Tahiyatul Wazu Ki Namaz Ka Tarika

          सबसे पहले आपको यह मालूम होना चाहिए कि तहिय्यतुल वजू की नमाज 2 रकात की नियत से एक सलाम में पुरा नमाज अदा करके मुकम्मल किया जाता है।

          हमने यहां पर तहिय्यतुल वजू की नमाज अदा करने का तरीका एक एक रकात को स्टेप बाय स्टेप बताया है आप ध्यान से पढ़ कर समझ कर अमल में लाएं।

          Tahiyatul Wazu Ki Namaz Ka Tarika - पहली रकात

          1. सबसे पहले तहिय्यतुल वजू की नमाज़ की नियत करें।
          2. हमने नीचे तहिय्यतुल वजू नमाज़ की नियत भी बताई है।
          3. इसके बाद हांथो को नीचे लाकर नियत बांध लेंगे।
          4. इसके बाद सना यानी सुब्हान क अल्लाहुम्मा पुरा पढ़ें।
          5. फिर तअव्वुज यानी अउजुबिल्लाह मिनश शैतानीर्रजीम पढ़ें।
          6. अब तस्मियह यानी बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहिम पढ़ेंगे।
          7. इसके बाद सूरह फातिहा यानी अलहम्दु शरीफ पुरा पढ़ें।
          8. सूरह फातिहा पुरा पढ़ने के बाद आहिस्ते से आमिन कहें।
          9. फिर यहां पर कोई भी एक नमाज की सूरह पढ़ना है।
          10. इसके बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए रूकूअ में जाएं।
          11. रूकूअ में 3, 5, या 7 बार सुब्हान रब्बियल अज़ीम पढ़ें।
          12. फिर समिअल्लाहु लिमन हमिदह कहते हुए रूकूअ से उठें।
          13. रूकूअ से उठते उठते भर में रब्बना लकल हम्द भी कहेंगे।
          14. इसके बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए सज्दे में जाएं।
          15. सज्दे में कम से कम तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
          16. फिर अल्लाहु अकबर कहते हुए उठ कर बैठ जाएं।
          17. फिर तुरंत अल्लाहु अकबर कहते हुए दुसरी सज्दा करें।
          18. दुसरी सज्दा में भी तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
          19. अब अल्लाहु अकबर कहते हुए दुसरी रकात के लिए खड़े हो जाएं‌।

          Tahiyatul Wazu Ki Namaz Ka Tarika - दूसरी रकात

          1. सबसे पहले अउजुबिल्लाह और बिस्मिल्लाह शरीफ पढ़ें।
          2. इसके बाद सूरह फातिहा पढ़ें और आहिस्ते से आमिन कहें।
          3. फिर यहां भी कोई कुरान पाक की नमाज की सूरह पढ़ें।
          4. फिर इसके बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए रूकूअ में जाएं।
          5. रूकूअ में कम से कम 3 बार सुब्हान रब्बियल अज़ीम पढ़ें।
          6. फिर समिअल्लाहु लिमन हमिदह कहते हुए रूकूअ से उठेंगे।
          7. फिर यहां भी उठने पर‌ रब्बना लकल हम्द‌ ज़रूर कहें।
          8. इसके बाद तुरंत अल्लाहु अकबर कहते हुए सज्दा में जाएं।
          9. सज्दे में भी कम से कम 3 बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
          10. फिर अल्लाहु अकबर कहते हुए सज्दे से उठेंगे।
          11. फिर फ़ौरन अल्लाहु अकबर कहते हुए दुसरी सज्दा करेंगे।
          12. दुसरी सज्दा में भी ज़रूर 3 बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
          13. अब अल्लाहु अकबर कहते हुए सज्दे से उठ कर बैठ जाएं।
          14. इसके बाद तशह्हुद यानी अत्तहिय्यात पढ़ा जाता है।
          15. अत्तहिय्यात पढ़ते हुए कलिमे ला पर उंगली उठाएंगे।
          16. फिर तुरंत इल्ला पर उंगली गिरा कर सीधी कर लेंगे।
          17. इसके बाद दुरूदे इब्राहिम पढ़ें फिर दुआ ए मसुरा पढ़ें।
          18. अब अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कह‌ कर सलाम फेर लें।
          19. पहले अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कहते हुए दाहिने तरफ गर्दन घुमाएंगे।
          20. फिर दुसरी बार अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कहते हुए बाएं तरफ गर्दन घुमाएंगे।

          यहां तक आपकी तहिय्यतुल वजू की नमाज 2 रकात हो जाएगी इसके बाद आप अपने मुताबिक और भी पढ़ना चाहें तो पढ़ सकते हैं।

          Tahiyatul Wazu Ki Namaz Ki Niyat

          नियत की मैंने 2 रकात की नमाज तहिय्यतुल वजू की नफ्ल वास्ते‌ अल्लाह तआला के मुंह मेरा काअबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।

          Tahiyatul Wazu Ki Namaz Ki Rakat

          सबसे पहले आपको एक बात बता दूं कि तहिय्यतुल वजू की नमाज एक नफ्ल नमाज है इसकी रकात की कोई लिमिट या जरूरी नहीं है।

          आप इसे 2 - 2 रकात की नियत से 4 रकात 6 रकात या फिर 8 रकात या 100 रकात जितनी मर्जी चाहें पढ़े कम से कम 2 रकात जरूर पढ़ें।

          Tahiyatul Wazu Ki Namaz Ka Waqt

          हमने जैसे उपर में ही इस बात को बताया कि यह नमाज एक नफ्ल नमाज है जिसकी रकात और वक्त मुकर्रर नहीं होती हां लेकीन किसी भी नमाज को मकरूह वक्त में पढ़ना नहीं चाहिए ठीक उसी प्रकार इसे भी ना पढ़ें।

          जब कभी भी नमाज के लिए या फिर कोई और इबादत जियारत के लिए वजू करें तो फौरन इस 2 रकात तहिय्यतुल वजू की नमाज को अदा कर लें इसे आपके नामाए आमाल में नेकियों का इज़ाफा होगी।

          अंतिम लफ्ज़

          मेरे प्यारे मोमिनों आप ने अब तक तो तहिय्यतुल वजू की नमाज अदा करना सिख ही गए होंगे अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमसे कॉमेंट करके पूछ सकते हैं और इस बात को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिसे सब लोग तहिय्यतुल वजू की नमाज पढ़ सकें।

          एक बात और अगर कहीं पर आपको गलत लगा हो या कहीं कुछ छूट गई हो तो भी आप हमें कॉमेंट करके इनफॉर्म करें ताकि हम अपनी गलतियां सुधार सकें हम सब से छोटी बड़ी गलतियां होती रहती है इस के लिए आप को हम सब का रब जरूर अज्र देगा इंशाल्लाह तआला।

          «
          Next
          Istikhara Ki Namaz Ka Tarika - इस्तिखारा की नमाज का सही तरीका
          »
          Previous
          4 Rakat Farz Namaz Ka Tarika । 4 रकात फर्ज नमाज का सही तरीका

          No comments:

          Leave a Reply

          Note: Only a member of this blog may post a comment.