WHAT’S HOT NOW

ads header

Business

Search This Blog

Zoseme.com. Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Life & style

Games

Sports

Eid Ki Namaz Ka Tarika । ईद की नमाज का तरीका

 


ईद की नमाज की पहली रकात

    • नमाज से पहले नियत करेंगे।
    • इमाम साहब के अल्लाहु अकबर कहने पर अपने हांथो को बांधेंगे।
    • अगर आपको नियत याद नहीं है तो ये कहे कि जो नीयत इमाम की वही मेरी है।
    • इसके बाद सना यानी ‘सुब्हान कल्ला अल्लाहुम्मा’ पूरी जरूर पढ़ें। इसे पढ़ना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
    • इसके बाद दो बार अल्लाहु अकबर कहने पर अपना हांथ उठा कर छोड़ देना है।
    • तो वहीं तीसरी बार अल्लाहु अकबर कहते ही हाथों को बांध लेना है।
    • अब यहां से इमाम साहब पढ़ेंगे। इस दौरान आपको खामोश रहकर उन्हें सिर्फ सुनना है।
    • पहले इमाम अउजुबिल्लाह मिनश शैतानीर्रजीम पढ़ी जाएगी। फिर तस्मियह पढ़ेंगे।
    • इसके बाद सूरह फातिहा पूरा पढ़ेंगे। इसके बाद आहिस्ते से सभी आमीन कहेंगे।
    • इसके बाद कोई भी एक सूरह पढ़ी जाएगी। फिर अल्लाहु अकबर कहने पर रूकूअ में जाएंगे।
    • अब रूकूअ में 3, 5 या 7 बार सुब्हान रब्बियल अज़ीम पढ़ी जाएगी।
    • फिर 'समिअल्लाहु लिमन हमिदह' कहते हुए रूकूअ से उठ जाएंगे।
    • फिर रूकूअ से उठते हुए रब्बना लकल हम्द कहें।
    • फिर अल्लाहु अकबर कहकर सजदे में जाएं।
    • अब कम से कम तीन बार या अपनी इच्छानुसार इससे ज्यादा बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
    • इसके बाद अल्लाहु अकबर कहने पर उठ कर बैठ जाएंगे।
    • फिर तुरंत अल्लाहु अकबर कहने पर दूसरा सज्दा करेंगे और तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
    • अब अल्लाहु अकबर कहने पर दूसरी रकात के लिए खड़े होंगे।
    ईद की नमाज की दूसरी रकात
    • अब सबसे पहले यहां पर तअव्वुज और तस्मियह पढ़ें।
    • इमाम साहब द्वारा अउजुबिल्लाह और बिस्मिल्लाह शरीफ पढ़ी जाएगी।
    • फिर सूरह फातिहा पढ़ेंगे। यहां पर कोई एक सूरह को पढ़ा जाएगा।
    • अब यहां पर फिर से जाईद तकबीरें बोली जाएंगी जिससे आपको ध्यान से सुनना है।
    • अब पहले की ही तरह एक बार अल्लाहु अकबर कहने पर हाथ उठा कर छोड़ना है।
    • फिर दूसरी बार भी अल्लाहु अकबर कहने पर हांथ उठा कर छोड़ देना है।
    • यहां तीसरी बार भी अल्लाहु अकबर कहने पर हांथ छोड़ना है।
    • फिर चौथी बार अल्लाहु अकबर कहने पर बिना हांथ को उठाए बाध बांध लेना है।
    • आप अब रूकुअ में जाएंगे हर बार की तरह ध्यान रहे।
    • अब रूकूअ में कम से कम 3 बार या इससे ज्यादा बार सुब्हान रब्बियल अज़ीम पढ़ें।
    • फिर समिअल्लाहु लिमन हमिदह कहते हुए रूकूअ से उठेंगे और आप साथ में रब्बना लकल हम्द‌ कहेंगे।
    • इसके बाद तुरंत अल्लाहु अकबर कहते हुए सज्दा में जाना है।
    • यहां कम से कम 3 बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ी जाएगी। फिर अल्लाहु अकबर कहते हुए सजदे से उठ जाना है।
    • फिर फ़ौरन अल्लाहु अकबर कहते हुए दूसरी सजदा में जाना है।
    • दुसरी सज्दा में 3 बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें। फिर अब अल्लाहु अकबर कहते हुए उठ कर बैठ जाएंगे।
    • इसके बाद तशह्हुद यानी अत्तहिय्यात पढ़ा जाती है।
    • अत्तहिय्यात पढ़ते हुए कलिमे ला पर उंगली खड़ी करेंगे।
    • फिर तुरंत ही इल्लल ला हु पर उंगली गिरा कर सीधी कर लेंगे।
    • इसके बाद दुरूदे इब्राहिम पढ़ी जाती है फिर रब्बना आतिना फिद्दुन्या पढ़ी जाएगी।
    • अब अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कहते हुए सलाम फेर लेना है।
    • ईद की नमाज के समाप्त होने के बाद इमाम साहब खुत्बा पढेंगे जिसे ध्यान से सुनें।
    • इसके बाद लोग सभी लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे।